बड़ी खबर: टिहरी के तिनगढ़ में तबाही, फिर गिरा मलबा, 15 मकान दबे

टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 मकान मलबे में दब गए। हालांकि प्रशासन ने सुबह ही इन घरों को खाली करा लिया था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों को विनकखाल इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। 

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि आपदा को देखते हुए भिलंगना ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक बंद रहेंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *