पवाणी गांव अग्निकांड अपडेट : आग का तांडव, 33 आवासीय मकान जलकर राख, 58 परिवार प्रभावित

  • पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय को भी पहुंचा नुकसान.
  • 13 मकान सुरक्षित, फिलहाल जनहानि और पशुहानि की सूचना नहीं.

उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के पवाणी गांव में आग लगने की घटना से भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से गांव के 33 आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके अलावा एक पंचायत भवन और एक प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। आग से कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि गांव के 13 मकान सुरक्षित बताए गए हैं।

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पुरोला से प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार, आग की घटना में बड़े पैमाने पर आवासीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। आग से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गई थीं। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आग से हुए व्यापक नुकसान के चलते प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *