उत्तराखंड : हरिद्वार से क्या इस विधायक पर दांव लगाएगी कांग्रेस? आज हो सकता है ऐलान!

उत्तराखंड : हरिद्वार से क्या इस विधायक पर दांव लगाएगी कांग्रेस? आज हो सकता है ऐलान!

देहरादून: लोगसभा चुनाव को बिगुल बज चुका है। भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने योद्धा मैदान में उतार दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अब तक हरिद्वार और नैनीताल सीट पर अपना प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। इन दोनों सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज दोनों सीटों पर नामों का ऐलान कर सकती है।

प्रत्याशी को लेकर खींचतान

हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर हरीश रावत पुत्र मोह में बताए जा रहे हैं। वो अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा भी चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। अब देखना होगा कि पार्टी आलाकमान किस पर दांव लगाता है।

https://youtube.com/watch?v=BA

उमेश कुमार की चर्चा

लेकिन, एक चर्चा इससे एकदम अलग भी है। वह यह है कि कांग्रेस निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को मैदान में उतार सकती है। उमेश कुमार कांग्रेस के कई नेताओं से पहले ही मुलाकात भी कर चुके हैं। अब कांग्रेस को तय करना है कि वो किस पर दांव लगाती है।

नैनीताल सीट से कई दावेदार

नैनीताल सीट से कई दावेदार है। इनमें यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नाम की चर्चा है। पार्टी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को मैदान में उतारना चाहती है। जबकि, आर्य पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है क्या पार्टी आर्य को मैदान में उतारेगी या फिर किसी नए चेहर पर मुहर लगाएगी।

https://www.facebook.com/share/v/5JLqfm5yPiGVjcm4/?mibextid=xfxF2i

प्रत्याशी बदल सकती है?

वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदल सकती है। हालांकि, अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल कांग्रेस दूसरी लिस्ट का इंतजार करना होगा। अगर कांग्रेस टिहरी से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को मैदान में उतारती है, तो भाजपा को कुछ मुश्किलें जरूर हो सकती हैं।

उत्तराखंड : हरिद्वार से क्या इस विधायक पर दांव लगाएगी कांग्रेस? आज हो सकता है ऐलान!

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *