उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

देहरादून: आज लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

इस एक्ट के बनने से दंगाईयों औ प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी के साथ ही निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वसूली का प्रावधान भी जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में संशोधन प्रस्ताव लाया जा सकता है। एक्ट में संशोधन से निजी भूमि पर उगे पेड़ों की कई प्रजातियों को वन अधिनियम से बाहर किया जा सकता है।

ऐसे में निजी भूमि के पेड़ों को कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं लेनी होगी। कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी और आवास से संबंधित सेवा नियमावली के साथ ही अन्य बड़े प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं।

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *