महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रलवजप त्ंनजमसं समेत चार नर्सिंग अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस की गढ़वाल मंडल की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ।ेीं डंदवतंउं क्वइंतपलंस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आशा मनोरमा डोबरियाल ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस जरूरत पड़ने पर एसएसपी कार्यालय का घेराव भी करेगी।
इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस जल्द ही गढ़वाल मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है और जल्द ही राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में आशा डोबरियाल ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लोग बाघ, भालू, बंदर और जंगली सूअरों के हमलों से परेशान हैं, जिससे किसानों की फसलें और खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि पर्यटन सीजन के दौरान कई स्थानों पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है और सरकार यात्रा संचालन को सुचारू बनाने में विफल साबित हुई है। महंगाई के मुद्दे पर भी महिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा। आशा डोबरियाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं और जनता महंगाई से त्रस्त है।
