उत्तरकाशी प्रेस क्लब के महासचिव दिग्बीर बिष्ट की माता का निधन

उत्तरकाशी: प्रेस क्लब उत्तरकाशी के महासचिव पत्रकार दिग्बीर सिंह बिष्ट की माता दीप देई बिष्ट का आज सुबह 6 बजे जिला अस्पताल उत्तरकाशी में निधन हो गया। बीमारी के चलते उनको काफी समय से एम्स समेत अन्य अस्पतालों में इलाज भी चला। तमाम प्रयासों के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका। दिग्बीर बिष्ट डीडी न्यूज से भी जुड़े हैं। डीडी न्यूज परिवार की ओर से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई।

दिवंगत दीप देई बिष्ट का अंतिम संस्कार 23 जनवरी को केदार घाट, गंगा तट पर संपन्न होगा। उनकी अंतिम यात्रा उत्तरकाशी स्थित उनके निवास, लदाड़ी बोंगा रोड से गंगा तट तक जाएगी, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके पुत्रों में सबसे छोटे, दिग्बीर सिंह बिष्ट, अपनी माता के प्रति विशेष स्नेह और लगाव रखते थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। प्रेस क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष चिरंजीवी सेमवाल और भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय दीप देई बिष्ट का व्यक्तित्व सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उनकी जीवन शैली ने परिवार और समाज को उच्च नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया।

पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने दिगवीर सिंह बिष्ट और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *