उत्तराखंड : चाय-नाश्ता, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर करोड़ों खर्च, RTI में खुलासा

उत्तराखंड : चाय-नाश्ता, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर करोड़ों खर्च, RTI में खुलासा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2021 में जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लेकर आज तक सरकारी मेहमानों के चाय-नाश्ता, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर करोड़ों खर्च किया जा चूका है। पिछले करीब चार साल में 5 करोड़ 79 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। यह जानकारी RTI कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत हासिल की है। मुख्यमंत्री कार्यालय में हर दिन कोई ना कोई आयोजन होता ही रहता है।

RTI में खुलासा

इन आयोजनों में होने वाला खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाता है। हालांकि, इनमें कुछ निजी स्तर के भी आयोजन होते हैं, जिनमें खर्च भी निजीतौर पर किया जाता है। लेकिन, मुख्यमंत्री आवास परिसर और कार्यालय में होने वाले खर्च सीएम कार्यालय से ही किया जाता है।

खर्च का ब्योरा प्रतिवर्ष
          

साल 

        खर्च

2021

36 लाख 98 हजार 877

2022

1 करोड़ 67 लाख 96 हजार 939

2023

2 करोड़ 34 लाख 99 हजार 826

2024

1 करोड़ 39 लाख 68 हजार 929

RTI में मिली सूचना 

CM Tea rtiउत्तराखंड : चाय-नाश्ता, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर करोड़ों खर्च, RTI में खुलासा

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *