उत्तराखंड : आज छुट्टी नहीं है, फर्जी है ये आदेश

देहरादून: प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के बीच प्रदेश में कई बार स्कूलों में छुट्टी भी घोषित की जाती रही है। इसके लिए जारी किए जाने वाले छुट्टी के आदेशों में कई बार शरारती तत्व छेड़छाड़ भी कर देते हैं।

 

ऐसा ही एक मामला देहरादून जिले का सामने आया है। जहां 5 अगस्त की शाम को 6 अगस्त के लिए स्कूलों में छुट्टी का आदेश वायरल होने लगा। इस आदेश की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने ऐसा कोई भी आदेश जारी करने से इनकार कर दिया।

 

पुराने आदेशों में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने शरारत करने वाले लोगों का पता लगाकर कार्रवाई करने को कहा है।

The post उत्तराखंड : आज छुट्टी नहीं है, फर्जी है ये आदेश appeared first on पहाड़ समाचार.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *