Uttarakhand Breaking: भारी बारिश का तांडव, लैंडस्लाइड की चपेट में आया मकान, मां-बेटी मलबे में दबे

मौसम : प्रदेशभर में भारी बारिश तांडव मचा रही है। लगातार हो रही भारी के चलते जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गईं। पुलिया और रास्ते बहने घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में लैंडस्लाइड की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने देर रात किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई। SDRF, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम तोली गांव पहुंची। भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

तोली गांव के ग्राम प्रधान रमेश जिरवाड़ ने बताया कि रात को दो ढाई बजे क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसी दौरान वीरेंद्र लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान के पीछे से हुए भूस्खलन में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।

घर के अंदर सो रही वीरेंद्र लाल की पत्नी सरिता देवी 36 वर्ष और उसकी बेटी अंकिता 15 साल अंदर मालबे में दब गई हैं। उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तिनगढ़ गांव का जूनियर हाई स्कूल भवन भी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया। विशन गांव दला गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी बह गई है। ऐसी खबरें अन्य जगहों से भी आ रही हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *