उत्तराखंड : BJP विधायक फैला रहे जातिवाद, ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप. लगे और भी गंभीर आरोप…VIDEO

उत्तराखंड : BJP विधायक फैला रहे जातिवाद, ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप. लगे और भी गंभीर आरोप…VIDEO

नौगांव: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल किसी ना किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। विवादों के साथ उनका अब गहरा नाता हो गया है। आए दिन कुछ ना कुछ विवाद उनके साथ जुड़ ही जाता है। लोकसभा चुनाव के बीच एक ताजा मामला सामने आया है। भाजपा मंडल महामंत्री ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया और निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार के समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

मंडल महामंत्री कुलदीप चौहान ने इस दौरान विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। समाज के को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।

इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया कि विधायक की ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप है। उनका कहना है कि विधायक ठेकेदारों से 15-20 प्रतिशत का कमीशन फिक्स है। विधायक निधि और जिला योजना की किसी भी योजना का लाभ भाजपा के लोगों को नहीं मिल रहा है। योजनाएं कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अधिकारियों पर भी दबाव बना रहे हैं। टेंडर में भी खेल किया जा रहा है। विधायक पदाधिकारियों को धकमी भी देते हैं। कहा कि पुरोला विधानसभा के लोग उनके दो साल को कार्यकाल दे चुके हैं। ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप भी लोग देख चुके हैं।

पूर्व मंडल महामंत्री ने कहा कि अब हम विधायक के कारनामों को खुलासा करेंगे। हमने अब मोर्चा खोल दिया है। साथ ही लोगों से यह भी अपील की है कि बॉबी पंवार के समर्थन में आगे आएं और उनको संसद तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

उत्तराखंड : BJP विधायक फैला रहे जातिवाद, ठेकेदारों के साथ पार्टनरशिप. लगे और भी गंभीर आरोप…VIDEO

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *