उत्तराखंड : भगवान की हुई भावना, 55 की उम्र में कान्हा से रचाई शादी

हल्द्वानी : पिछले दिनों हल्द्वानी की एक शादी चर्चाओं में रही। अब एक और ठीक वैसी ही शादी फिर चर्चा में है। 55 साल की भावना को उनती 30 साल की तपस्या का फल मिला गया है। फल भी वह, जो वह चाहती थी। तिकोनिया इलाके की रहने वाली भावना श्रीकृष्ण के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।

भावना बचपन से ही श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन है। उनका कहना है कि उनका नाता कृष्ण के साथ बचपन से है। बाकी बच्चे छोटी सी उम्र में जहां खेल में मशगूल रहते थे,वहीं भावना कान्हा की मूर्ति के साथ खेला करती थीं। आवास विकास कॉलोनी से शुभ मुहूर्त में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से बरात निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति डोली में वृंदावन से लाई गई।

डोली में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के साथ बरातियों ने बरात में जमकर नाच गाना किया। इस शादी में स्थानीय महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। पंचेश्वर मंदिर में विधि-विधान से भावना का श्रीकृष्ण के साथ विवाह किया गया। उनके भाई उमेश रावल और सरोज रावल ने कन्यादान किया।

bhavna

शादी की पहले की रस्मों को भी निभाया गया। पहले गणेश पूजा, हल्दी और मेहंदी की रस्म की गई। बता दें कि भावना तीन भाई बहन हैं। उनके भाई रावल ने बताया कि पहले से ही भावना भक्ति भाव में रही है। शादी के लिए भावना सभी रिश्तों को ठुकराया।

सभी ने ये राय दी कि भावना ने भगवान कृष्ण की इतने सालों से भक्ति की है। जिसके चलते उनकी शादी कृष्ण के साथ कर दी जाए। ऐसे में 55 साल की उम्र में उनका श्रीकृष्ण के साथ विवाह कर दिया गया। भावना 25-30 साल से लगातार भगवान की सेवा की है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *