उत्तराखंड : पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोगों की दबने से मौत!

चमोली : लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदियां उफान पर हैं। जगह-जगह मलबा गिरने से जान का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर लोग जोखिम लेकर सफर कर रहे हैं। कर्णप्रयाग-गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोग दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग हैदराबाद निवासी थे। कर्णप्रयाग में संगम घाट भी जलमग्न हो गया है।

उधर, भाबर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पौड़ी हाईवे कई बार बाधित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुशता टूटने से यहां पर खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए।

देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से देहरादून आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था।

फ्लाइट देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट दिल्ली लौट गई। हालांकि  इससे पहले और बाद में कुछ फ्लाइट्स की लैंडिंग हुई है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *