महाराष्ट्र पर सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस होंगे मुख्यमंत्री, शिंदे और पवार डिप्टी CM

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। BJP विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमें फडणवीस के नेतृत्व में जीत मिली है।

वे राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *