राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, ‘युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए’

  • राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना.

  • युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए :राहुल गांधी 

NEET पेपर लीक का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ था कि  UGC NET जून-2024 की भी परीक्षा रद हो गई। दोनों परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुत गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र की NDA सरकार पर जोरदार हमला किया।

नीट मुद्दे और UGC NET परीक्षा रद होने पर सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि शिक्षा प्रणाली पर BJP के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इसे बदला नहीं जाता, पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बनाया है। यह एक देश विरोधी गतिविधि है।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “ऐसा कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।” साथ ही उन्होंने कहा कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *