उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती में M.tech, M.com, MSc और BSc डिग्री वाले बहा रहे पसीना, ये बेरोजगारी नहीं तो क्या है?

हल्द्वानी: सरकार के दावे हैं कि पिछले तीन साल में 17000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। बेरोजगारी दर भी कम हुई है। दावों के हिसाब से फिर बेरोजगारी भी कम होनी चाहिए। लेकिन, 12वीं पास की योग्यता वाली होमगार्ड भर्ती में महज 24 पदों के लिए 21 हजार युवाओं ने आवेदन किए हैं। हैरानी की बात यह है कि इसके लिए M.tech, M.com, MSc और BSc डिग्री हासिल कर चुके युवाओं ने आवेदन किए हैं। अब सवाल यह है कि अगर यह बेरोजगारी नहीं है तो फिर क्या है?

M.tech, M.com, MSc और BSc डिग्रीधारी 

प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए होमगार्ड प्रशिक्षक के 24 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है। लेकिन, आवेदन करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या M.tech, M.com, MSc और BSc डिग्री हासिल कर चुके युवाओं की है। भर्ती के लिए गढ़वाल से 12 हजार और कुमाऊं मंडल के साढ़े आठ हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं।

इन पदों पर भर्ती

प्रदेश में 24 पदों के लिए होमगार्ड की ओर से हवलदार प्रशिक्षक पद की भर्ती चल रही है। इसके तहत सात पद महिला और 17 पद पुरुषों के लिए स्वीकृत हैं। कुमाऊं मंडल में युवाओं की शारीरिक परीक्षा रुद्रपुर के 46वीं वाहिनी पीएसी में हो रही है। 21 अक्टूबर से शुरू हुई शारीरिक परीक्षा 15 अक्टूबर तक होनी हैं।

ये है योग्यता

भर्ती में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। इसमें महिलाओं के लिए को तीन किलोमीटर दौड़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जा रहा है। पुरुषों को 14 मिनट में यह दौड़ पूरी करनी है। इसी तरह ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और लंबी कूद महिलाओं के लिए 12 फीट और पुरुषों के लिए 14 फीट है। होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक पद की लिखित परीक्षा यूकेएसएसएसी कराएगा। लिखित परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *