नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ आक्रोश

नैनीताल में बीती रात हुई एक घटना के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। तल्लीताल व्यापार मंडल ने विरोध में सुबह बैठक के बाद दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का ऐलान किया, लेकिन बाद में पूरे दिन बाजार बंद रखने का फैसला लिया। व्यापारी बाजार में धरने पर बैठे हैं।

व्यापारियों का आक्रोश और लंगर की व्यवस्था

तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त सजा की मांग की। धरने में शनि आनंद, दिनेश कर्नाटक, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, नासिर खान और राजेंद्र बिष्ट सहित कई लोग शामिल हुए। पर्यटकों की सुविधा के लिए क्रांति चौक पर लंगर लगाया गया, जहां आलू-पूरी का वितरण किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बुधवार रात नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव भड़क उठा। रात 9:30 से 12:30 बजे तक सड़कों पर हंगामा हुआ। एक बुजुर्ग ठेकेदार उस्मान पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा। इस खबर के फैलते ही भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर जमा हो गई।

हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने वालों पर हमला किया। पुलिस को गाड़ी पड़ाव में उपद्रवियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *