Highlight : प्रेम प्रसंग के चलते रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार – Khabar Uttarakhand

ट्रांजिट कैंप में बीते दिनों कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या के इरादे से उस पर गोली चलाई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

प्रेम प्रसंग के चलते रची थी हत्या की साजिश

बता दें कि ट्रांजिट कैंप में रहने वाले बलजोर सिंह का रामवती से प्रेम प्रसंग था। लेकिन इस बीच रामवती का अपने रिश्ते के जीजा राम प्रकाश से संपर्क हो गया। जिस कारण रामवती ने बलजोर सिंह से बातचीत करना बंद कर दिया। इसी कारण आरोपी बलजोर ने अपने दो साथियों रवि और शोएब के साथ मिलकर रामप्रकाश को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एक जनवरी को तीनों आरोपियों ने रामप्रकाश पर गोली चला दी। इस घटना के बाद से तीनों फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी के माध्यम से बलजोर और रवि को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल तीसरा आरोपी अब भी फरार चल रहा है।

पहले भी 10 साल की सजा काट चुका है बलजोर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी बलजोर सिंह है। जो कि एक माह पहले ही दस साल की सजा काटकर जमानत पर बाहर आया है। मामले का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *