उत्तरखंड : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और CM धामी ने किया ध्वजारोहण, देश और प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तरखंड : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और CM धामी ने किया ध्वजारोहण, देश और प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून:  स्वतंत्रता दिवस पर देश के साथ ही उत्तराखंड में भी उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने राजभवन में और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन उन लोगों को याद करने का है, जिन लोगों ने हमें आजादी दिलाई। उनके सर्वोच्च बलिदान और उनकी निष्ठा को हम नमन करें। 21वीं शताब्दी में जो हमारे लक्ष्य है, उन लक्ष्यों को कैसे पूरा किया जाए। सतत विकास के साथ राष्ट्र को शक्ति और समृद्धि की दिशा में किस तरह से आगे ले जाना है, इस ओर संकल्प लेने की जरूरत है। वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी एक बेहतर विकल्प है। इसमें अत्यधिक संभावनाएं हैं, जिसका सही ढंग से इस्तेमाल कर विकसित देश की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। 

 

उत्तरखंड : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और CM धामी ने किया ध्वजारोहण, देश और प्रदेशवासियों को दी बधाई

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *