पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, हालत नाज़ुक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी है।

इस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व पीएम इससे पहले भी एम्स में भर्ती हुए थे।

 

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *