उत्तरकाशी: सड़क पर पलटी बस, इतने यात्री थे सवार

  • सड़क पर पलटी बस।

  • बस सवार 4-5 यात्री घायल।

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान झाला ब्रिज के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस सड़क पर पलटी है बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित है बीआरओ द्वारा उक्त बस को हटवाने का कार्य गतिमान है।

बस में सवार 4 से 5 यात्रियों को हल्की खरोच आयी है जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया है। मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया है। बस में कुल 28 तीर्थ यात्री सवार थे। जो अन्य वाहनों के जरिए गंगोत्री धाम भेजे गए हैं। इन तीर्थयात्री ने गुरुवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे।

हाईवे पर बस के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिस कारण दोनों ओर से लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। करीब चार घंटे तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा है। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बीआरओ की मशीनरी के जरिए बस को हटाकर राजमार्ग को चालू किया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *