Big Breaking: सुबह-सुबह फिर आतंकियों की नापाक हरकत, मुठभेड़ में 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बार फिर आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ कमकारी इलाके में शुरू हुई है. मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं. आतंकियों की तलाश में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

पिछले कुछ हफ्तों से लगभग हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम भी किया है.

कुपवाड़ा में तीन दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो जिले के कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शुरू हुई. सुरक्षा बलों ने संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. सुरक्षा बलों ने शनिवार को छिपे हुए आतंकवादियों खोज निकाला, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए.

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *