आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची

नई दिल्ली। ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के इलेक्ट्रिक टूथब्रश में अचानक विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में महिला बाल-बाल बच गई।

मैनचेस्टर निवासी 33 वर्षीय चार्लोट बोवर्स ने बताया कि उन्होंने करीब आठ महीने पहले Oral-B कंपनी का इलेक्ट्रिक टूथब्रश खरीदा था। फरवरी 2026 में जब वह सो रही थीं, तभी अचानक टूथब्रश में धमाका हो गया और उसमें आग लग गई।

आग लगने के बाद बाथरूम में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन शीशे के स्टील फ्रेम ने आग को फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। महिला का कहना है कि यदि आग फैल जाती तो उनकी जान को खतरा हो सकता था।

चार्लोट ने बताया कि जब वह बाथरूम में पहुंचीं तो टूथब्रश पूरी तरह जला हुआ था। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। मैंने पहले कभी इस तरह की घटना के बारे में नहीं सुना था।”

महिला के अनुसार, उन्होंने हमेशा टूथब्रश को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया और उसे चार्जिंग पर भी नहीं छोड़ा था। इसके बावजूद इस तरह का हादसा होना चौंकाने वाला है।

घटना के बाद उन्होंने कंपनी से शिकायत की, जिस पर कंपनी ने मुआवजे के तौर पर 46 डॉलर या नया टूथब्रश देने की पेशकश की, जबकि महिला के अनुसार इस हादसे में करीब 267 डॉलर का नुकसान हुआ है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *