देशभर में कोरोना से मरने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए कांग्रेस ने मां गंगा के तट पर किया हवन यज्ञ, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में कोरोना से मरने वाले लाखों लोगों की आत्मशांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। प्रेमनगर घाट पर वेदपाठी ब्राह्मणों ने पूरे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे देश में कोरोना के कारण लाखों लोगों की जान चली गई। सनातन परंपरा के अनुसार कर्मकांड न होने के कारण हजारों मृतकों को आत्मशांति नही मिल सकी। ऐसे मृतकों की आत्मशांति के लिए ही पितृ पक्ष में उनके द्वारा गँगा तट पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल भास्कर, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अंजू द्विवेदी, विभास मिश्रा, धर्मपाल सिंह, हिमांशु बहुगुणा, संजय शर्मा, विकास कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *