गांधी जयंती कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, ‘गांधी- एक नमन’ विषय पर की परिचर्चा, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। 02 अक्टूबर के मौके पर हरिद्वार में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस मौके पर यहां ‘गांधी- एक नमन’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

कार्यक्रम में संकीर्तन का भी आयोजन हुआ। परिचर्चा में शिरकत करते हुए कॉंग्रेसियों ने देश को बापू और शास्त्री के सपनो का भारत बनाने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर समाज से जुड़े कई लोगों ने भी शिरकत की। लोगों के अनुसार आजकल तेजी से बापू की शिक्षा को भुला कर लोग व्यक्तिगत हितों को तरजीह दी रहे हैं जिससे समाज मे नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है… ऐसे में गांधी के आदर्शों पर चलकर ही हम सभी क्षेत्रों में तरक्की कर सकते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आउटरीच कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, मेयर अनिता शर्मा, राजीव चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मुरली मनोहर, पुरुषोत्तम शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडेय, अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा, अनुज गर्ग, यशवंत सैनी, सुनील, शुभम अग्रवाल, नितिन तेश्वर, देवेश, धर्मपाल ठेकेदार, ओ.पी. चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *