राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

बदरीनाथ। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल बनने के बाद डॉ. बिसेन का यह पहला बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम है। उन्होंने 19 अक्तूबर को लोकभवन में उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *