ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शराब पिलाने और नशे की हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी एक परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने दोनों को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे में होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर शिवम उर्फ शुभम (19), गोविंद (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकार की है। मामले में पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *