एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित

पौड़ी । एकेश्वर विकासखंड के सिमरकाल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करना और उनके प्रयासों को सम्मान देना रहा।

कार्यक्रम में एकेश्वर के ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार धांता, पूर्व प्रधान सानंद गोसाईं, यशपाल सिंह, सेन सिंह, धरासू के पूर्व प्रधान कृष्ण पाल रावत और छामा के प्रधान विमल सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

kavindr istwal teacher award

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल टीम की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर रावत ने की। आयोजन समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, जिला संयुक्त मंत्री मीना रावत सहित आशुतोष जखमोला, विनोद भट्ट, कृष्ण कुमार, विनोद बिष्ट, संदीप गोसाईं, कुलदीप रावत, देवेंद्र सिंह और आशीष मोहन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *