मसूरी के व्यू प्वाइंट से गिरा दिल्ली का युवक, उपचार के दौरान मौत

मसूरी। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली से मसूरी घूमने आया था।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिवम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते वह जिंदगी की जंग नहीं जीत सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक व्यू प्वाइंट से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *