पीपलकोटी सुरंग हादसा: लापता दो श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 10

चमोली। पीपलकोटी में 13 अगस्त को हुए सुरंग हादसे के बाद जारी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में लापता चल रहे दो श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शव मिलने के साथ ही सुरंग में चलाया जा रहा तलाशी अभियान पूरा हो गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे में अब तक 10 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 घायल श्रमिकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमों ने हादसे के बाद लगातार अभियान चलाकर सुरंग में फंसे और लापता श्रमिकों की तलाश की।

हवलदार पंकज की तलाश जारी

वहीं, ज्योतिर्मठ तहसील के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के दौरान तेज बहाव और मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश अभी जारी है। उनकी खोज के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन और गढ़वाल राइफल्स की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। लगातार बारिश और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीमें संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। प्रशासन की ओर से अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *