वसई में कजरी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन, संजोली पाण्डेय के लोकगीतों ने बांधा समां

वसई। सावन की लोक परंपराओं और कजरी गीतों को समर्पित ‘कजरी महोत्सव-2026’ का आयोजन संस्कार भारती प्रतिष्ठान व अभियान, मुंबई की ओर से वसई पूर्व स्थित रीजेंसी बैंक्वेट्स में किया गया। अयोध्या से पहुंचीं सुप्रसिद्ध लोक गायिका संजोली पाण्डेय की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष और अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोकगीतों और भारतीय लोक कलाओं के संरक्षण के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

‘सावन की रिमझिम में लोकगीतों की बहार’ थीम पर आयोजित महोत्सव में संजोली पाण्डेय ने पारंपरिक और शास्त्रीय कजरी गीतों की प्रस्तुति दी। सावन, प्रेम, विरह और ग्रामीण जीवन से जुड़े गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का आनंद लिया।

vasyi mahoysav 2
बाएं से डॉ मृगेंद्र राय (उप – प्राचार्य, गुरु नानक खालसा कॉलेज, मुंबई), श्रीमती मीना अग्रवाल (मुख्य ट्रस्टी, उमा कल्याण ट्रस्ट), पद्मश्री अनूप जलोटा, डॉ रत्ना शर्मा (प्राचार्य, गुरु नानक खालसा कॉलेज, मुंबई)

महोत्सव में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वसई-विरार के प्रतिपक्ष नेता मनोज पाटिल, भाजपा नेता राजीव रतन मिश्रा, नगरसेवक अभय ककड़, नगरसेविका कल्पना नागपुरे, पिंकी राठोड और समाजसेवक सुरेंद्र मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था की ओर से अतिथियों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं संस्था के सचिव अखिलेश ज. मिश्रा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संचालन महेश मिश्रा ने किया। महोत्सव के सफल आयोजन में सह-आयोजक अशोक भाटिया, महेंद्र जोशी, रीता राधेश्याम शुक्ला, आर.एन. तिवारी सहित निवेदक मंडल का योगदान रहा। महोत्सव के जरिए सावन की पारंपरिक कजरी धुनों और लोक संस्कृति को मंच मिला, वहीं नई पीढ़ी को भारतीय लोक परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *