उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 28 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 29 अप्रैल को भी मौसम का असर बना रहेगा। इस दिन नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली से जुड़े अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *