उत्तराखंड में आज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की OPD बंद, हड़ताल पर डॉक्टर

उत्तराखंड में आज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की OPD बंद, हड़ताल पर डॉक्टर

देहरादून: कोलकाता के आजी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले के विरोध में आज देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल है। देशव्यापाी हड़ताल के तहत आज उत्तराखंड में भी डॉक्टरों ने OPD सेवाओं को बहिष्कार किया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी।

IMA और अन्य डॉक्टरों के संगठनों की कॉल पर राज्य में भी प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का डॉक्टरों ने कड़ा विरोध किया।

डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, 24 घंटे बंद रहेंगी OPD

डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सभी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी और सर्जरी नहीं करेंगे। इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी। IMA सचिव डाॅ. प्रदीप कुमार पांडे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि डाॅक्टर और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। चिकित्सालय और चिकित्सा कर्मियों के लिए जो प्रोटेक्शन एक्ट बना भी है।

अधिकांश घटनाओं में पुलिस की ओर से अपराधियों पर एक्ट नहीं लगाया जाता है। उन्होंने भविष्य में किसी भी छोटी से छोटी घटना होने पर प्रोटेक्शन एक्ट लगाने की मांग की है। IMA की ओर से शनिवार को प्रोटेस्ट यात्रा निकालकर विरोध जताया जाएगा। इसके लिए सभी निजी और सरकारी अस्पतालों के डाॅक्टरों, स्टाफ से भी सहयोग लिया गया है। 

उत्तराखंड में आज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की OPD बंद, हड़ताल पर डॉक्टर

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *