हैवानियत : 12 साल की बच्ची 12 हफ्ते की गर्भवती…आप भी गुस्से से लाल हो जाएंगे

हैवान कहीं और नहीं। हमारे इसी समाज में इंसानों के रूप में छुपे हुए होते हैं। इन हैवानों की हैवानियत का कब कौन बच्ची और महिला शिकार हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बाद तो ये हैवानियत की सारी हदें लांघ देते हैं। ऐसे हैवानों के लिए क्या सजा होनी चाहिए, यह हमेशा से ही एक सवाल रहा है। अब हम आपको हैवानियत की जो कहानी बताने जा रहे हैं, वह आपका दिल दहला देगी। बस एक बार कल्पना कीजिए कि उस मासूम पर क्या बीत रही होगी, जिसके साथ दरिंदों ने हैवानियक की…।

मामाला अयोध्या का है

मामाला अयोध्या का है। यहां दरिंदों ने महज 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया। उसका शोषण किया गया। बच्ची गर्भवती हो गई। इसका खुलासा भी तभी हुआ। दुष्कर्म का दर्द झेल रही वह बच्ची कई और ददों का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भू्रण पल रहा है।

उसका प्रसव हो या गर्भपात

उसका प्रसव हो या गर्भपात, यह अभी तय नहीं हो पाया है। लेकिन, एक बात यह साफ है कि दोनों स्थितियों में बच्ची को असहनीय दर्द का सामना ही पड़ेगा। उसकी जान का भी खतरा है। डॉक्टर उसे बचाने की भी तरकीबें खोज रहे हैं। बाल कल्याण समिति परिजनों की सहमति का इंतजार कर रहे हैं।

मासूमियत का कत्ल कर दिया

हैवानों ने 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी मासूमियत का कत्ल कर दिया। शारीरिक बदलावों के साथ खेलने-कूदने की उम्र में ही वह गर्भवती हो गई। अभी न तो वह शारीरिक और ना ही मानसिक रूप से इसके लिए सक्षम है।

 

The post हैवानियत : 12 साल की बच्ची 12 हफ्ते की गर्भवती…आप भी गुस्से से लाल हो जाएंगे appeared first on पहाड़ समाचार.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *